Home उत्तराखंड ग़ैरसैण में भाजपा जिलाध्यक्षो के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह...

ग़ैरसैण में भाजपा जिलाध्यक्षो के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी से सरकार के चार साल कार्यक्रम को लेकर की चर्चा, बातें कम- काम ज़्यादा की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित- मुख्यमंत्री

ग़ैरसैण- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण, गैरसैंण में प्रदेश भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण हो रहे हैं। प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के लच्छीवाला में आयोजित होगा। केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग व भू तल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । सभी विधानसभाओं में भी एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। इस बार के बजट में महिला एवं युवक मंगल दलों, नई पंचायत, स्कूली बच्चों को बैग एवं जूते देने के लिए बजट का प्राविधान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र ₹1 में पानी का कनेक्शन देने, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हफ्ते में 4 दिन दूध व एक एक दिन अंडा एवं केला दिया जा रहा है। रिवर्स पलायन पर राज्य सरकार का विशेष प्रयास है। ग्रामीण आर्थिकी को कैसे बढ़ाया जा सकता है इस पर सबको मिलकर ध्यान देना होगा। राज्य की महिलाओं को पति की संपत्ति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। इसके आने वाले समय में काफी सकारात्मक परिणाम आएंगे। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में पार्टी एवं संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी व संगठन को मजबूती से आगे ले जाने के लिए बूथ लेबल से मजबूती बनाने के लिए योजना बनाई गई। जिला अध्यक्षों द्वारा बताया गया कि कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर निराधार बातें लिखी जा रही है। बैठक में कहा गया कि निराधार बातें लिखने वालों पर सख्त रवैया अपनाया जाए। ग़ैरसैण में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, देहरादून के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, हरिद्वार से डॉक्टर जयपाल सिंह, उधम सिंह नगर से शिव अरोड़ा, अल्मोड़ा से रवि रौतेला, पिथौरागढ़ से वीरेंद्र वल्दिया, चंपावत से दीप चंद्र पाठक, बागेश्वर से शिव सिंह विष्ट, पौडी से संपत सिंह रावत, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से रघुवीर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से दिनेश उनियाल तथा टिहरी से विनोद रतूड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

टीम के साथ सुद्धोवाला जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, किया निरीक्षण, जांची जेल की व्यवस्थाएं

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने महिला आयोग की सदस्य-सचिव, कामिनी गुप्ता एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह के साथ सुद्धौवाला कारागार का...

महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, मंत्री बोले, विशिष्ट लोंगो का मिल रहा है समर्थन, 2024...

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने...

विभागीय बैठक में नाराज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कहा: सरकार में नहीं चलेगा “Take it Easy” फॉर्मेट

*देहरादून* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ले रहीं विधानसभा में विभागीय अधिकारी के साथ बैठक बैठक में महिला सशक्तिकरण व महिला कल्याण...

विरोध की राजनीति के चलते देश और प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुल गांधी: भट्ट, राहुल गांधी के विदेश दौरे में दिए गए...

देहरादून। भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा...

महिला पहलवानों के साथ खड़ी उत्तराखंड महिला कांग्रेस, जल्द मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया एलान

कांग्रेस भवन में उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में ज्योति रौतेला ने कहा...

उत्तराखंड में जल्द आयोजित होगी इन्वेस्टर समिट: CM, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो सकते है समिट के मुख्य अतिथि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये...

CM आवास में CM सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी ने की खुदकुशी, सरकारी असलहे से खुद को मारी गोली: सूत्र

देहरादून, उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात कमांडो ने की आत्महत्या पौड़ी के रहने वाले कमांडो ने छुट्टी ना मिलने के...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ, उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु एक पोर्टल

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल...

राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त, लिए गए कई बड़े फैसले 👇

० उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग) (पंचायत राज और स्थानीय निकाय) (नियुक्ति और सेवा की शर्तें) (संशोधन) नियमावली - 2023 के संबंध में...

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...