Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के काफ़िले से अब नही होगी जनता को परेशानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को दिए निर्देश, फ्लीट निकलने के वक्त अनावश्यक न रोका जाए ट्रैफिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिये कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक को अधिक समय तक न रोका जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मुख्यमंत्री की फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *