मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित पंचभईया, जल्द चारधाम यात्रा को शुरू करने की मांग
बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित धीरज पंचभैया मोनू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। जहां पंचभैया ने कहा की बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित 2 वर्षों से अपनी आजीविका के लिए अत्यंत परेशान हैं। साथ ही देवप्रयाग समाज के तीर्थ पुरोहित पूरे भारतवर्ष में वर्षों-वर्षों से बद्रीनाथ धाम का प्रचार व प्रसार कई पीढ़ियों से लगातार करते आ रहे हैं, किंतु बद्रीनाथ धाम के पंडा पुरोहित समाज के लोगों को आज विकट परिस्थितियो का सामना करना पड़ रहा है। पंचभैया ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि तीर्थ यात्रियों के लिए भगवान बद्री विशाल के दर्शन जल्द खोले जाएं, साथ ही चारों धामों में यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने जल्द yatar को सुचारू करने का आश्वासन पंचभैया को दिया है।