Tuesday, May 14, 2024
Latest:
उत्तराखंड

भाजयूमो के सुशासन यात्रा उत्तराखंड एडिशन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की शिरकत, भाजयूमो ने इस मिथक को तोड़ा कि सत्ताधारी दल दोबारा प्रदेश में सरकार नहीं बनाती – रेखा आर्य, जहां खड़ा युवा वह काम हुआ पूरा- रेखा आर्य

*देहरादून* प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा (उत्तराखंड एडिशन) में प्रतिभाग किया। यह यात्रा 28 अप्रैल से 1 मई 2022 तक प्रदेश के 13 जिलों में चलेगी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आये पदाधिकारियों को मंत्री रेखा आर्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देव भूमि , सैनिक भूमि व देवी की भूमि में आपका स्वागत है उन्होंने देशभर से आये भाजयूमो के पदाशिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो उत्तराखंड ने इस मिथक को तोड़ा है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल की दोबारा सरकार नहीं बनती है और ये सब भाजपा के सुशासन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम भाजयूमो ने किया है और प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी है। रेखा आर्य ने कहा कि सरकार ने जीरो टॉलरेन्स, जीरो भ्रष्टाचार व जीरो घोटाला के साथ ये कार्यकाल चलाकर प्रदेश का विकास करेगी और उन्हें उम्मीद है कि भाजयूमो इस संदेश को भी जन जन तक पहुंचाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब भाजयूमो की सुशाशन यात्रा प्रदेश के 13 जनपदों में जाएगी तो देखेगी की यहां की महिलाएं विषम भौगौलिक परिस्थितियों में भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका चला रही हैं।वहीं उन्होंने कहा कि जहां खड़ा युवा वह काम हुआ पूरा। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न प्रदेशों से आये भाजयुमो के पदाधिकारियों को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. अभिनव प्रकाश, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी , उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, महामंत्री कुलदीप पंत, प्रदेश प्रवक्ता नेहा शर्मा सहित युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *