गुरुद्वारा रीठा साहिब में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय का श्रमदान, गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा में मंत्री कर रहे है कुमाऊं प्रवास
उत्तराखण्ड राज्य के शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पाण्डेय आजकल ‘गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा’ के माध्यम से प्रदेशभर के भ्रमण पर है। यात्रा के अंतर्गत कुमाऊं मण्डल प्रवास के पहले दिन पवित्र रीठा साहब जी गुरुद्वारा, जनपद चम्पावत में प्रवास किया। जहां आज प्रातः गुरुद्वारा साहब के प्रांगण में कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ साफ सफाई एवं सेवा कार्य करते हुए कैबिनेट मंत्री ने श्रमदान किया। देवों की भूमि उत्तराखण्ड के चंपवात जिले में ड्युरी गांव में लोदिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जी को ‘मीठा रीठा साहिब’ भी कहा जाता है। धार्मिक और अध्यात्मिक स्थल, शान्ति व आपसी भाईचारक-सांझ का प्रतीक रीठा साहिब जी में अद्भुत आकर्षण हैं। गुरुद्वारा साहब में आदर, सत्कार और आत्मीय भाव हेतु सभी सदस्यों एवं कर्मचारियों का सहृदय धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।