Sunday, December 3, 2023
Home उत्तराखंड अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने की हर ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की...

अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने की हर ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा, कहा पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, फिल्म, एडवेंचर, व टूरिज्म पर ख़ास फ़ोकस

अल्मोड़ा । सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का विश्वविद्यालय के परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फिल्म, एडवेंचर, टूरिज्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा के उन्नयन के लिए कई घोषणायें की जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए 31. 67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.52 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एन आर डी एम एस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4.30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई।

उच्च शिक्षामंत्री डा0 धन सिंह रावत ने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर का दर्जा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजीलाकर के माध्यम से अब विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियाॅ आनलाईन की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्राध्यापक कुमाऊ विश्वविद्यालय के नैनीताल कैम्पस या सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा, बागेश्वर या पिथौरागढ़ कैम्पस में स्थानान्तरण चाहते है तो उनसे एक माह के भीतर विकल्प प्राप्त करते हुए उनका स्थानान्तरण कर दिया जायेगा। उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि बी0एड0 एवं लाॅ संकाय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा में ही रखा जायेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय रघुनाथ चौहान ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बनने से यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड के विकास में माननीय मुख्यमंत्री जी और शिक्षा के क्षेत्र में धनसिंह रावत जी का प्रयास स्तुत्य है। उन्होंने इस दौरान कई माॅगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ’महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं और बाल विकास के लिए सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के संयोजक और ओ.एस.डी. डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विश्वविद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इस अवसर पर डॉ नवीन भट्ट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र को पढ़ा गया। कार्यक्रम में स्वागत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी और शिक्षा मंत्री जी के विशेष प्रयासों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की स्थापना हुई है। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा, पर्यटन, आयुर्वेद, योग, जनसंचार, पर्यावरण, शोध आदि क्षेत्रों में नवीन कीर्तिमान गढ़ेगा। इसलिए इन सभी क्षेत्रों पर विशेष दृष्टि रखी जायेगी।

अध्यक्षता करते हुए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि विकास को लेकर इस सरकार ने कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड की सरकार कार्य कर रही है। कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त। इस कार्यक्रम में ’विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...

मुख्यमंत्री आवास में हर्ष पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गयी इगास, मुख्यमंत्री ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...

*मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन* *सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर दी मुख्यमंत्री धामी को बधाई, प्रधानमंत्री ने श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद की गई व्यवस्थाओं...

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलकयारा में 41 के 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर...

रुद्रपुर में निर्माणाधीन वेलोड्रम में विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी-रेखा आर्या, खेल मंत्री ने 15 दिसम्बर तक अधिकारियों को खेल विभाग से संबंधित कार्यों...

*देहरादून*: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कैम्प कार्यालय देहरादून में खेल विभाग के प्रमुख सचिव व निदेशक के साथ महत्वपूर्ण कार्यों...

Alert: चीन के चलते एकबार फिर से देश में हुआ अलर्ट जारी, उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट के साथ जारी की गाइडलाइन

देहरादून: चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू बीमारी के बाद अलर्ट जारी स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा, बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया है। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा...