Saturday, May 18, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेशराजनीति

पहाड़ की बेटी नेहा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा में बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड की एक और बेटी को बड़ा सम्मान देते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। नेहा जोशी को बीजेपी आलाकमान ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया है। नेहा जोशी उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी है। लेकिन अपने पिता से अलग नेहा ने राजनैतिक पहचान बनाई है। जिसका नतीजा है कि नेहा जोशी को युवा मोर्चा में कई  अहम जिम्मेदारियां लगातार मिलती रही हैं। वही अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *