Tuesday, May 7, 2024
Latest:
उत्तराखंड

भाजपा की टीम घोषित कांग्रेस की कब तक ??? बिना सेना के कांग्रेसी सेनापति कैसे लड़ेंगे आगामी चुनावी युद्ध ??

देहरादून: 29 जुलाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बद्रीनाथ सीट से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की ताजपोशी हुई और 23 अगस्त को कार्यकाल का एक माह पूरा होने से पहले ही भट्ट की नई टीम घोषित हो चुकी है। लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अभी भी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है। 10 अप्रैल को कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति की। तभी से लेकर अभी तक भी संगठन में टीम की घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि बीच बीच में माहरा कार्यकारी जिम्मेदारी कुछ नेताओ को बांटते जरूर नजर आए है। वहीं अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि विपक्षी दल के आगे कई चुनौतियां होती है। ऐसे में सभी को साधते हुए अगस्त अंत या 15 सितंबर तक छोटी और संतुलित टीम घोषित कर दी जाएगी। लेकिन कांग्रेसी नेताओं के इस इंतजार में एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा होता है कि आखिर कार्यकारिणी घोषित होने में अड़चन किया है। काफी हद तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने ऊपर अपने बयान में इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि संगठन में प्रदेश की पूरी टीम शामिल होगी। वहीं सूत्रों की माने तो उस टीम को बनाने में अध्यक्ष माहरा को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अलग अलग गुटो में बंटी कांग्रेस के बड़े नेताओं को एक मंच पर लाकर एक राय कायम कराना शायद उतना आसान नहीं है। दबी जुबान में खुद कांग्रेस के ही कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी को कांटों भरा ताज बता रहे है। ऐसे में इस ताज के नीचे सेनापति के रूप में करण माहरा की सेना को अभी नई जिम्मेदारी के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा। वहीं भाजपा अपनी नई टीम के साथ आगामी चुनावी रण में उतर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *