Saturday, May 18, 2024
Latest:
उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे देहरादून, विपक्षी नेताओं की नजर में विजयवर्गीय है शार्प शूटर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उपस्थित थे।सूत्रों की माने तो 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायको को लाने में कैलाश विजयवर्गीय की मुख्य भूमिका थी। वहीं एक बार फिर से चुनावी माहौल से पहले कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड में मौजूद है। जिसके सियासी मायने भी तलाशे जा रहे है। लेकिन भाजपा नेताओं की तरफ से ऐसी सभी अटकलों को खारिज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *