Wednesday, May 15, 2024
Latest:
उत्तराखंड

रिकॉर्ड मतों से जीते रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ, जीत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ का जोश हुआ हाई

राजधानी देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने 30052 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। वहीँ दूसरे नंबर पर कांग्रेस के हीरा सिंह विष्ट रहे। रायपुर में वर्तमान विधायक उमेश शर्मा काऊ पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस) ने हीरा सिंह बिष्ट को और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने शर्मिष्ठा परलियान को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

2017 के विधानसभा चुनाव में रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा काऊ 59764 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। कांग्रेस के प्रभु लाल निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे, उन्हें 22993 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 36771 वोट था। उस समय यहां 59.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 87416 और महिला मतदाताओं की संख्या 77561 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 1,64,986 थे।

वहीं रायपुर सीट से दोबारा विधायक निर्वाचित होने के बाद उमेश शर्मा काऊ खासे उत्साहित है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को विधायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओ का जोश भी हाई है। रायपुर के सुंदरवाला क्षेत्र निवासी शीतल थापा जो कि विधायक प्रतिनिधि भी है। इनका कहना है कि विधायक रायपुर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते है। केवल जीत कर विधायक बनना ही इनका लक्ष्य नहीं है। विधायक बनकर क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करना इनकी प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *