मुख्य सचिव ओमप्रकाश और डीजीपी अशोक कुमार की धर्म पत्नी देर रात को राजधानी देहरादून की सड़कों पर पैदल घूमती हुई नज़र आइ है। एक बार को आम लोग भी हैरान परेशान नज़र आए की इतनी रात को ये दोनो महिलायें कौन है जिनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद है।
वहीं उत्तराखंड सरकार के सबसे बड़े दोनो अधिकारियों की धर्मपत्नियों ने सामान्य तरीक़े से दून अस्पताल के पास गरीबों असहायों एवं अन्य जरूरतों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल समेत अन्य अधिकारी भी दोनो ही वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों के साथ उपस्थित नज़र आए।