Monday, May 20, 2024
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, कर्मचारी नेताओ के विरोध के बीच विजय बिष्ट प्रांतीय अध्यक्ष और दीपक बेनीवाल महामंत्री निर्वाचित

देहरादून: उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन का 2वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसके चुनाव में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जहां उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव विजय बिष्ट एवं महामंत्री दीपक बेनीवाल और कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष सी पी मठपाल, प्रांतीय महामंत्री एमएन उपरेती को चुना गया है। उनके द्वारा आगे अपनी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव में राकेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के द्वारा विरोध प्रकट किया गया क्योंकि चुनाव अधिकारी एपी अमोली द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु नामित नहीं किया गया क्योंकि वह एक सेवानिवृत्त कार्मिक हैं और संगठन की नियमावली के अनुसार कोई भी रिटायर कार्मिक संगठन का पदाधिकारी नहीं हो सकता है। जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया और अवैध कार्यकारिणी का गठन किया गया जो कि पूर्णरूपेण अवैध है तथा मान्य नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *