Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देती त्रिवेंद्र सरकार, देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देती त्रिवेंद्र सरकार, देहरादून में आयोजित हुई पहली क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली प्रतिवर्ष आयोजित हो “क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली”: महाराज पहली क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली ‘‘रेस वन फीट अपार्ट’’ में अक्षित जोशी व वंदना ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

देहरादून-  साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से देहरादून में पहली क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली ‘‘रेस वन फीट अपार्ट’’ का आयोजन ‘उत्तराखण्ड बाइसाकिल हब’ द्वारा किया गया। क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पुत्रवधु एवं “ये रिश्ता क्या कहलाता है” प्रमुख टीवी सीरियल की अदाकार मोहिना रावत ने आज प्रातः 8 बजे फ्लैगआफ करके किया। उत्तराखण्ड में क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शिरकत की। पर्यटन मंत्री ने क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के विजेताओं को मेडिल, प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार भी वितरित किये। पुरूष व महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः पांच हजार, दो हजार व एक हजार रूपये विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिये गये।

पर्यटन मंत्री ने सभी प्रकार के ट्रेलों से होकर संपन हुई इस रैली के लिए आयोजकों व प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊबड़ खाबड़ रास्तों में चढ़ाई व ढ़लान पर अनेक प्रकार के ट्रेलों में यह रैली संपन हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पर्यटन विभाग ऐसे साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करता रहेगा। भविष्य में हम चाहेंगे की साहसिक खेलों की और भी पुर्नावृत्ति हो। पर्यटन मंत्री ने कहा कि क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली प्रति वर्ष आयोजित की जाये।

मोहिना रावत ने कहा कि क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली के आयोजन से माउंटेन बाइकिंग में लोगों की रूचि और अधिक बढेगी। उन्होंने कहा कि अगली बार अधिक संख्या में यह रैली आयोजित होगी। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड राज्य साहसिक खेलों के लिए अपनी एक नई पहचान बनायेगा। उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली में पुरूष वर्ग में 45 मिनट 12 सेकण्ड का समय लेते हुए अक्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 मिनट 32 सेकण्ड में अवनीश राना ने द्वितीय स्थान व 46 मिनट 15 सेकण्ड में अर्जुन राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला राइडर्स में वंदना ने प्रथम व अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रैली में कुल 26 राइडर्स ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो महिला राइडर्स थी।

‘उत्तराखण्ड बाइसाइकिल हब’ द्वारा क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित गयी। इस प्रतियोगिता के लिए लोगों का अच्छा रूझान मिला। जिसमें टैक्निकल सैक्शन, जंप, आफ रोड़ उनकेे द्वारा खुद बनाये गये थे। रैली का उद्देश्य फिट इण्डिया को प्रमोट करना था, क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का ट्रेल मार्ग 18.5 किलोमीटर का था। कोविड के कारण सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीमित संख्या में प्रतिभागियों द्वारा इस रैली में भाग लिया गया। क्राॅस कन्ट्री बाइसाइकिल रैली का शुभारंभ म्यूज आर्ट कैफे से आईटी पार्क आॅफ रोड़, कैनाल रोड, राजपुर रोड़, इंदर बाबा मार्ग, ओल्ड मसूरी रोड़, ट्रेल होते हुए म्यूज आर्ट कैफे पर समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...

मुख्यमंत्री आवास में हर्ष पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गयी इगास, मुख्यमंत्री ने सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री...

*मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन* *सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...