Home उत्तराखंड महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ती उत्तराखंड...

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ती उत्तराखंड सरकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में भी मज़बूत बनकर उभरा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह परिसर में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति द्वारा आयोजित ‘‘भारतीय संस्कृति एवं उसका महत्व व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सतत् प्रयास कर रही है। आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे आई हैं, चाहे वो महिला स्वयं सहायता समूह हो या रूरल ग्रोथ सेन्टर हो या फिर महिला मंगल दल की भूमिका हो। प्रदेश में महिलाओं का वर्चस्व इसी बात से साबित होता है कि राज्य की 13 जिला पंचायतों में से 10 जिला पंचायतों में महिला अध्यक्ष है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत उधम सिंह नगर जनपद देश के टॉप टेन जनपदों में चुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। समान लिंगानुपात हेतु सतत् जागरूकता की आवश्यकता है। और यह धीरे-धीरे ही सम्भव है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चारे की समस्या के लिये हम मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लाये हैं जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सिर से घास का बोझ खत्म करना है। प्रदेश में महिलायें अब पैतृक सम्पति में सह खातेदार होंगी जिससे उनको नये कारोबार व अन्य कार्य हेतु ऋण प्राप्ति में सुविधा होगी। यह एक बहुत बड़ा रिफार्म है जिसकी शुरूआत उत्तराखण्ड से हुई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, चमोली आपदा में मारे गये लोगों की आत्मा की शान्ति हेतु आयोजित यज्ञ में भी शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में कोविड-19 से लड़ाई के क्षेत्र में व समाजहित कार्य में लगे लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरि सेवाश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर अनन्त श्री विभूषित स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज, समिति की अध्यक्षा आशा कोठारी, सचिव हरीश कोठारी, रोशन कोठियाल, राजेश भट्ट, विनय कण्डवाल सहित वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...

मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी बैठक, अनिवार्य तौर पर जिलों में मॉकड्रिल करने के आदेश

*देहरादून* सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित डी.एम.एम.सी. सभागार में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य...

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

बैठक में उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बीजेपी ने किया मिडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, केंद्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 09 साल की उपलब्धियों की...

मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी बैठक, अनिवार्य तौर पर जिलों में मॉकड्रिल करने के आदेश

*देहरादून* सचिव उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित डी.एम.एम.सी. सभागार में मानसून से पूर्व की तैयारियों को लेकर राज्य...

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

बैठक में उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री बोले-विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर, मुख्यमंत्री धामी की खुलकर की तारीफ, कहा-नवरत्नों की माला पिरोने वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को धामी...

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में जहां एक बड़ा तोहफा दिया तो इस दौरान उन्होंने...

Big Breaking: गैरसैंण विधानसभा में 5 से 6 जून तक होगा विधानसभा का द्वितीय सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी हुई शुरू

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 5 से 6 जून तक उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की विधानसभा परिसर में बाल विधानसभा 2022 द्वितीय...

गंगोत्री में 2 लाख वीं 5 जी साइट का शुभारंभ, चार धाम में फाइबर कनेक्टिविटी के कार्य का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड...

सचिवालय में नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा क्रेच में बच्चों को मिलेंगी अच्छी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की...

नवंबर माह तक हर हाल में पूरा होगा सैन्यधाम का निर्माण कार्य, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को...

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम के निर्माण स्थल का...

नरेंद्रनगर में आयोजित G-20 बैठक के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पारंपरिक रूप से हुआ स्वागत, छोलिया दल के साथ विदेशी...

देहरादून। नरेंद्रनगर में 25 से 27 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया...

विभागों की राजस्व प्राप्तियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक, माहवार राजस्व प्राप्ति का टारगेट फिक्स कर करे अधिकारी काम:...

विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें, तभी राजस्व प्राप्ति का...