Tuesday, May 14, 2024
Latest:
उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव में नामांकन से पहले कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, बड़ी बात: खटीमा में मुख्यमंत्री को शिकस्त देने वाले भुवन कापड़ी स्टार प्रचारकों की सूची से हुए बाहर

चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना नामांकन कर दिया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता और मंत्री एक मंच पर जनता को संबोधित करते नजर आए। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने नामांकन से पहले अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें खटीमा विधायक भुवन कापड़ी का नाम गायब है। भुवन कापड़ी कांग्रेस के वही नेता है जो खटीमा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधानसभा पहुंचे है।एक और कांग्रेस चंपावत में चुनाव फतह करने की बात कर रही है। तो दूसरी ओर जिस नेता भुवन कापड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार गए थे। उसी भुवन कापड़ी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से ही बाहर कर दिया गया है। तो क्या माना जाए कांग्रेस पार्टी ने चंपावत के चुनाव में पहले ही सरेंडर कर दिया है? पहले प्रत्याशी चयन में कांग्रेस सवालों के घेरे में आई और अब स्टार प्रचारकों की सूची पर भी सवाल खड़े होने लगे है। देखा जाए तो क्या कांग्रेस पार्टी सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए चुनाव लड़ रही है? या फिर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता नहीं चाहते कि वह चंपावत का चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़े ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *