Sunday, May 12, 2024
Latest:
उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, मुख्यमंत्री तीरथ के सामने कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री विधानसभा सीट से उपचुनाव लडने की अटकलों के बीच कर्नल अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आप के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था, ऐसे में पार्टी ने सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं।

आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया की आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को कुशासन से छुटकारा दिलाना है।  आप का कहना कहाा कि मौजूदा मुख्यमंत्री के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने की अनिवार्यता का समय निकलता जा रहा है, बावजूद इसके भाजपा ने अभी तक स्थितियों को उलझा कर रखा है। पार्टी ने कहा कि इतने गंभीर संवैधानिक मुद्दे पर भाजपा का यह टालमटोल रवैया बताता है कि उसने अभी से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *