Wednesday, May 22, 2024
Latest:
उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी ने जारी किया वचन पत्र, कर्नल अजय कोठियाल ने दिया एफिडेविट, नहीं किया वचन पूरा तो जनता कराए मुकदमा दर्ज़

*आम आदमी पार्टी का वचन पत्र, *केजरीवाल की 10 गारंटी और कोठियाल के 119 वचन।*

*केजरीवाल की 10 गारंटी।*

*1. भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)।*

*2. हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।*

*3. हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000।*

*4. 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000।*

*5. हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे।*

*6. हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।*

*7. हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे।*

*8. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।*

*9. शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि।*

*10. पूर्व सैनिकों को सरकारी रोज़गार।*

*कोठियाल के वचन*

*1) गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक़।*

*2) छह नए ज़िलों का गठन किया जाएगा – काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री।*

*3) उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।*

*4) पर्वितीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागु की जाएगी।*

*5) उत्तराखंड में भारत की पहली युथ असेंबली का गठन होगा।*

*6) शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।*

*7) पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।*

*8) ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।*

*9) उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।*

*10) आपकी सरकार आपके द्वार: सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।*

*11) महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।*

*12) सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।*

*13) गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा। उत्तराखंड में देश की पहली पहाड़ी कृषि नीति।*

*14) राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।*

*15) उत्तराखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण होगा।*

*16) उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा।*

*17)गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादेमी का निर्माण किया जाएगा।*

*18) उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।*

*19) पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।*

*20) तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।*

*21) मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए दिया जाएगा मालिकाना हक़।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *