Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडखेल

उत्तराखण्ड खेल नीति 2020 जल्द होगी लागू, खेलमंत्री अरविंद पाण्डेय ने खेल सचिव को किया निर्देशित

विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री, उत्तराखंड सरकार अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेश कैबिनेट में पूर्व पारित, खेल संस्कृति के विकास व उन्नयन हेतु उत्कृष्ट एवं प्रभावी ‘उत्तराखंड खेल नीति 2020’ को शीघ्र लागू करने के आदेश हेतु आज खेल सचिव बृजेश कुमार संत को निर्देशित किया। साथ ही प्रतिबद्धता के साथ कहा कि युवाओं के हित में ‘उत्तराखंड खेल नीति 2020” लागू होने से उत्तराखंड, खेल प्रदेश के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा। प्रदेश सरकार, राज्य में खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाडियों के नियोजन, खेल एवं खिलाड़ियों के उन्नयन तथा पूर्ण सुविधा प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *