Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नए सदस्यों के शामिल होने का मामला, देवप्रयाग पंडा समाज ने भी उठाई सदस्यता देने की माँग

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में सरकार ने आठ नए सदस्यों को शामिल किया है। जिसके बाद से ही पंडा समाज खुलकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहा है।नए सदस्य नामित होने के बाद देवप्रयाग के पण्डा पुरोहितों ने भाजपा सरकार से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन पुरोहित पण्डा समाज (देवप्रयागी) लोगो के पुरखो ने हजारों हजारो वर्षो से श्री बद्रीनाथ जी का प्रचार प्रसार पूरे भारत के कोने कोने में पैदल यात्रा कर किया, आज उस समाज का एक भी व्यक्ति चारधाम देवस्थानम बोर्ड में सदस्य नही बनाया गया है ? उद्योगपतियों को बतौर सदस्य बोर्ड में शामिल करना अच्छी बात है। लेकिन जो लोग या पंडा समाज ज़मीन पर काम कर रहे है, उनकी अनदेखी करना ठीक नहीं है। देवप्रयाग पंडा समाज में इस बात से बहुत आक्रोश है कि जिन्होंने बद्रीनाथ धाम का प्रचार प्रसार देश विदेश में किया उनकी अवहेलना भाजपा सरकार कर रही है।

वहीं श्री बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित व पूर्व सदस्य बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति धीरज पंचभैय्या मोनू ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाक़ात कर अपनी औऱ अपने देवप्रयाग पुरोहित समाज की बात रखी। साथ ही मुख्यमंत्री से माँग की है कि बद्रीनाथ धाम में देवप्रयागी पंडा पुरोहितो को भी जाने की अनुमति दी जाए। जिस से की वो लोग धाम में स्थित अपने मकानों की देखरेख कर सके। दो वर्षों से लगातार कोरोना महमारी के चलते सभी लोगो की आजीविका पर बहुत फर्क पड़ा है, इसके लिए सरकार को यात्रा सुचारु करने पर भी विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *