सल्ट विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक महेश जीना कल लेंगे विधायक पद की शपथ, देहरादून पहुँचे जीना ने सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ से की शिष्टाचार मुलाक़ात
देहरादून, सल्ट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विजयी हुए महेश जीना को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल 27 मई को विधानसभा भवन, देहरादून में विधान सभा सदस्य के रुप में शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि महेश जीना भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उपचुनाव मे विजयी हुए है उन्हें 27 मई को विधानसभा में विधान सभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। वहीं विधायक के तौर पर शपथ लेने देहरादून पहुँचे महेश जीना ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक के तौर पर शिष्टाचार भेंट की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विधायक जीना को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

