Saturday, April 27, 2024
Latest:
उत्तराखंड

कोरोना काल में विपक्ष आया आम जनता की मदद को आगे, कोरोना मरीज़ों को घर से अस्पताल लाने के लिए कांग्रेस ने शुरू की निशुल्क ambulance सेवा

कोरोना माहमारी के दौर में मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से देहरादून फ़्री एंबुलेंस सर्विस शुरू की गयी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी द्वारा लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए रखा गया था। रविवार सुबह 11 बजे से यह एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी गई। प्रदेश कांग्रेस के तरफ से निःशुल्क सेवा के लिए यह संपर्क न0 साझा किया गया है।
नवीन जोशी 9897777783
पी0के0 अग्रवाल 9837078291
लालचन्द शर्मा 9412056550
विजय रतूड़ी मोंटी 9837145457
प्रदीप भारद्वाज 8630343232
विजय भट्ट 9557794006

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *