ऋषिकेश स्तिथ पुरानी चुंगी दुकान पर आबकारी विभाग की RAID, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर पुरानी चुंगी स्थित एक दुकान मे दबिश दी गई, दबिश के दौरान कुख्यात शराब तस्कर अजय जाटव उर्फ लाला पुत्र स्वर्गीय रतनलाल निवासी आईडीपीएल नंदूफॉर्म व विनय अग्रवाल उर्फ बिन्नु पुत्र स्वर्गीय राकेश अग्रवाल निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून को भारी शराब के साथ पकड़ा गया. आबकारी विभाग को काफी लंबे समय से इन दोनों कुख्यात शराब तस्करों की तलाश थी आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट एवं टीम द्वारा दोनों तस्करों को 16 पेटी अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया , शराब का बाजारी मूल्य लगभग 250000 रुपए आंकी गई । शराब तस्करों से आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने शक्ति से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा शराब से संबंधित कई शराब तस्करों के नाम उजागर किये। आबकारी निरीक्षक व टीम द्वारा बताए गए अभियुक्त के द्वारा अन्य संदिग्ध दुकानों की तलाशी ली गई और गोपनीय रूप से शहर में धरपकड़ अभियान जारी है,
पब्लिक से भी अपील की जाती है की ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित अन्य गतिविधियां चल रही है तो वह तुरंत आबकारी विभाग व आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को अवगत कराये आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । अभियुक्तों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया । एवं सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा शराब तस्करी करते पाए गए तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी ।
टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया जिसमें अन्य सदस्य भी शामिल रहे जिनका विवरण निम्न प्रकार है
1-पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक
2- अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल प्रधान आबकारी सिपाही
3- रीना, अकित कुमार,आशीष चौहान,रेशमा,सोनम
आबकारी सिपाही आदि सम्मिलित रहे
