Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

घंटाघर क्षेत्र घोषित हुआ No Vending Zone, अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन ने लगाया बोर्ड

राजधानी देहरादून में ट्रैफिक और सरकारी संपत्ति के साथ साथ सड़को पर कब्जा करना आम हो गया। रही सही कसर ठेली, फड़ फेरी लगाने वालो ने पूरी कर दी है। ऐसे में अब पिछले दो दिनों से देहरादून में जिला प्रशासन की कई टीमें लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। जिसमे अतिक्रमण की जद में आए सामान को जब्त किया जा रहा है। वहीं सबसे बड़ी बात शहर के दिल घंटाघर क्षेत्र को No Vending Zone घोषित किया गया है। जिसके लिए बकायदा घंटाघर के करीब बोर्ड भी चस्पा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *