क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था ने जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा ज्ञापन, कन्हैयालाल तथा उमेश कोल्हे की नृशंश हत्या का किया विरोध
8 जुलाई 2022 को क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था ने जिलाधिकारी देहरादून द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को कन्हैयालाल तथा उमेश कोल्हे की नृशंश हत्या का विरोध में ज्ञापन सौंपा।
जैसा की विदित है राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तथा महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे है कि तालिबानी तरीके से हुई प्रशंसक हत्या से पूरा देश स्तब्ध है और आम हिंदू अपने ही देश में अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है कुछ लोग धर्म की आड़ में देश में शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे हैं यहां तक कि बड़े-बड़े नेताओं को भी उनकी देने का दुस्साहस उनमें आ गया है ,सभी सरकारों द्वारा इस कृत्य की निंदा के बावजूद भी हिंदुओं में डर का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। क्षत्रिय चेतना मंच समस्त क्षत्रिय समाज एवं अन्य क्षत्रिय संस्थाएं ऐसे में संस्कृतियों, जो देश की सौहार्दता को खतरा पैदा करते हैं, की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृतियों को बढ़ावा देने वाले तथा देश की छवि खराब करने वाले असामाजिक तत्वों देश के दुश्मनों का पुरजोर विरोध करते हैं और चाहते हैं कि देश में वैमनस्यता फैलाने वाले ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो तथा कन्हैयालाल तथा उमेश कोले के हत्यारों को फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए शीघ्र से शीघ्र सजा मिले।
क्षत्रिय चेतना मंच सहित समस्त क्षत्रिय समाज एवं अन्य क्षत्रिय संस्थाएं मांग करती हैं कि सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लें और ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए तथा अपराधियों को कड़ी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए विशेष कानून बनाए जाएं इससे आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस अवसर पर मोहन सिंह चौहान केंद्रीय अध्यक्ष, रवि नेगी महासचिव, सुरेंद सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह कैंतूरा, श्याम यादव, प्रेम शंकर, शशिकांत शाही, बलवीर सिंह रावत अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अंकित रौथान महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, राजेश सिंह राणा सचिव युवा प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे।
