Friday, May 17, 2024
Latest:
उत्तराखंड

चंपावत उपचुनाव में भाजपा ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी, कांग्रेस के 30 तो भाजपा के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा

देहरादून। चंपावत उप चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य से 40 वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिये पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन स्तर पर कार्यक्रम भी तय किये जाएँगे। वहीं बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है तो भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *