Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्कूली छात्रों को तोहफ़ा, मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट वितरण योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव वर्ष के अवसर पर देहरादून में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री धामी ने सांकेतिक रूप से टेब वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून में किया है। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिये थे। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को टेब, वितरित किये जाने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *