Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में होगा जनता मिलन कार्यक्रम, 04 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन की समस्याओं का करेंगे निस्तारण

4 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण करेंगे। शनिवार 4 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां आमजन अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सभी विभागीय अधिकारियों को भी जनता मिलन कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। जिससे समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *