Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर प्रर्दशन, सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले भाजपा के ही पदाधिकारी – सूत्र

उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के साथ अब प्रदेश में चारधाम यात्रा का संचालन सुचारू करने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन होने लगा है। लंबे समय से चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन हो रहे है। वही अब कोरोना के चलते बंद पड़ी चारधाम यात्रा के संचालन की मांग को लेकर भी आवाज उठन लगी है। हालांकि यात्रा संचालन का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके चलते सरकार के हाथ भी बंधे हुए है।

लेकिन बद्रीनाथ धाम में स्थानीय निवासियों ने प्रवेश कर दर्शन करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए किसी को भी धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बद्रीनाथ धाम में विरोध प्रदर्शन कर सरकार की मुर्दाबाद करने वाले लोग भाजपा संगठन से ही जुड़े हुए और जिला स्तर पर पदाधिकारी भी है। ऐसे में अब इस बात को भी समझना होगा कि पहले विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन में मुख्य भूमिका निभा रहा था, लेकिन अब सत्ता पक्ष के पदाधिकारी ही सरकार के खिलाफ मैदान में उतर आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *