Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

अब केदारनाथ में लगा भाजपा को झटका, 11 पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

बीजेपी को चुनाव से पहले अपने मजबूत किले को बचाकर रखने की जरूरत है। कुमाऊं के बाद अब गढ़वाल में भी बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी संगठन को छोड़ने का मन बना रहे है। कुमाऊं में भले ही कारण कुछ भी रहा हो। लेकीन गढ़वाल के केदारनाथ धाम में चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग करने की दिशा में कोई कार्यवाही न होता देख केदारनाथ धाम के 11 तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए 11 सदस्यों ने अपना इस्तीफा भेजा है। साथ ही केदारनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में अपना आंदोलन लगातार जारी रखा है। साथ ही आगे आंदोलन को और उग्र करने की बात कही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *