Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडधर्म

भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में लगातार हो रहा है आन्दोलन

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में लगातार आंदोलन हो रहा है। वहीं बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों का पक्ष रखते धीरज पंचभैय्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करते हुए कहा की बद्रीनाथ धाम में 80% लोग देवप्रयाग निवासी पंडा पुरोहित है। जिनकी अधिकतर संपति और आजीविका का साधन बद्रीनाथ धाम में ही है, किंतु सरकार अभी भी बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों के बारे में कुछ भी नही सोच रही है। पंचभैया ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के पुरोहित व हक हकूकधारी सभी व्यक्तियों से वार्ता करना बहुत जरूरी है। अन्यथा आगामी चुनाव मैं ब्राह्मण जाति के सभी वर्गों के लोग चुनाव बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड का गठन हुए 2 वर्ष होने वाले हैं, किंतु किसी भी सरकारी व्यक्ति ने इस पर कोई भी सही सटीक सुनवाई कर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। जिसके चलते पंडा पुरोहित और हक हकूक धारियों में काफी नाराजगी है। वहीं कहीं ऐसे न हो कि सरकार को जब ब्राह्मण समाज की याद आए, तब तक काफी देर हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *