Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की बैठक, अध्यक्ष हरीश रावत के साथ तमाम लोग रहे मौजुद

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर सभी राजनेतिक दल चुनावी मोड़ में आ गए है। जहां भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में समन्वय बैठकों का आयोजन कर पदाधिकारियों को मैदान में जाने के लिए तैयार कर रहा है। वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने भी नए अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को सौंपी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में पीसीसी में चुनाव प्रचार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिंद्रा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *