Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

स्नेहा राणा का BJYM ने किया सम्मान, शुभकामना देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की करी कामना

देवभूमि उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाली उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा का BJYM ने सम्मान किया है। टेस्ट क्रिकेट में नए मुकाम हासिल करने पर आज महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा एवं तमाम साथियो के साथ स्नेहा राणा और उनकी माता का सम्मान उनके आवास पर जाकर किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े युवाओं ने स्नेहा को शुभकामना देने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं इस मौके पर हनी सिसोदिया ,शुभम मकलोगा, ऋषभ मल्होत्रा, शुभ कनोजिया, अमित प्रधान, सार्थक पंवार , विभोर आदिि भी  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *