Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

हो गए उत्तराखंड कांग्रेस के भी नाम फाइनल, आज या कल आलाकमान कर सकता है पत्र जारी

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अब जल्द हो सकती है उत्तराखंड कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर बड़ी घोषणा। सूत्र बताते हैं लंबी कवायद के बाद पार्टी आलाकमान ने यह फैसला ले लिया है। जिसके तहत वर्तमान अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा की जा सकती है। वही श्रीनगर सीट से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना तय हो गया है। वही इसके साथ साथ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को भी उत्तराखंड में आजमाने की तैयारी कांग्रेस आलाकमान ने की है। कांग्रेसी सूत्र बताते हैं कि बड़े नामों के साथ ही जल्द चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी जाएगी। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़, कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी,  कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के युवा नेता राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया जा सकता है। वही आने वाले दिनों में हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि आज या कल में इन तमाम नामों की घोषणा कर दी जाएगी और किशोर उपाध्याय को सह संयोजक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *