Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

सरकार ने एक हफ्ता और आगे बढ़ाया कोरोना कर्फ़्यू, लेकिन इस बार जनता को मिली कई और राहतें

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में जारी कोविड कर्फ़्यू को एक हफ्ता और आगे बढ़ा दिया है। लेकिन इस बार इसमें आम जनता को कई और राहत दी गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है की अब राज्य के भीतर कोई भी उत्तराखंड वासी किसी भी जनपद में आवागमन कर सकता है। पहले मैदानी जनपदों से पहाड़ी जनपदों में जाने के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया था। वहीं अब दुकानें सुबह 08 बजे से रात के 09 बजे तक खुल सकेगी, पहले यह समय शाम के 07 बजे तक था। फ्लाइट से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों में कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगवा चुके यात्री को बिना किसी रिपोर्ट के आने की अनुमति दी गई है। वहीं अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और वाटर पार्क राज्य के भीतर खुल सकेंगे। बाकी पुरानी शर्ते लागू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *