Saturday, June 21, 2025
Latest:
उत्तराखंड

धामी सरकार में निरस्त PRO की सूची दोबारा होगी जारी, कार्मिक विभाग की गलती बनी नियुक्ति रद्द होने का कारण- सूत्र

उत्तराखंड शासन एक बार फिर से जारी करेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारीयों की सूची। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री ने अपने तीन पीआरओ नियुक्त किए थे। जिनमें राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह को पीआरओ नियुक्त किया गया था। लेकिन आज 24 घंटे के भीतर ही तीनों के आदेश निरस्त कर दिए गए। सूत्र बताते हैं कि आदेश निरस्त करने के पीछे बड़ा कारण कार्मिक विभाग की गलती थी। जिसमें उन्होंने सत्य प्रकाश रावत की जगह सत्यपाल सिंह का नाम टाइप कर दिया था। जिसके चलते आदेश निरस्त हुआ है क्योंकि तीनों का नाम एक ही आदेश में लिखा था तो इसलिए पूरे आदेश को ही निरस्त कर शाम तक नए आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *