Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

हिंदू युवा वाहिनी भारत ने किया वृक्षारोपण, एक सप्ताह में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

हिंदू युवा वाहिनी भारत द्वारा वन महोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पट्टी धनारी देवी धार गंगा पुल के निकट में वृक्षारोपण किया गया जिसमें सुरेंद्र पाल सिंह जी और अतुल परमार उपस्थित हुए संगठन द्वारा वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाकर एक सप्ताह में 30 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। हिंदू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार जी का कहना है कि ‘वन महोत्सव कार्यक्रम’ हमारे लिए केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व को बताने वाला एक अवसर भी है। हिंदू युवा वाहिनी भारत ने पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व तक 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, तथा इस पूरे महोत्सव के दौरान हम वृक्षारोपण के लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त करेंगे। प्रकृति और पर्यावरण के सानिध्य में हम सब जितना अधिक रहते हैं, विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की उतनी बड़ी क्षमता हमारे पास रहती है। हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार जयसवाल जी ने इस उपलक्ष पर संगठन के सभी पदाधिकारी गणों की भूरी भूरी प्रशंसा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *