Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से बीजेपी के युवा नेताओ ने कि मुलाक़ात, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर मुलाकात कर किया धन्यवाद

उत्तराखण्ड सरकार की कमान अब युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में है। साथ ही पुष्कर सरकार को पहली कैबिनेट बैठक में भी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। ऐसे में बीजेपी से जुड़े युवा नेताओ राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नेहा जोशी, आशीष रावत प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा, अंशुल चावला महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, चन्द्र प्रकाश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार और धन्यवाद दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री से युवाओं के लिए रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध कराने की भी बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *