Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी एफबी आईडी बनाने वाला अरेस्ट, डीजीपी की फर्जी आईडी बनाकर मांगे थे पैसे

देहरादून- उत्तराखंड पुलिस से बड़ी खबर। डीजीपी अशोक कुमार की फर्जी तरीके से face book आईडी बनाने वाला आरोपी इरशाद निवासी भरतपुर राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो भरतपुर से आरोपी आंध्र प्रदेश भाग गया था। वहीं दून पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार इरशाद को ट्रैक कर रही थी। लेकिन राज्य पुलिस व एसटीएफ की टीमो के लिए अरेस्टिंग एक एक बड़ा चैलेन्ज बना हुआ था। जिसको लगातार कड़ी मेहनत के बाद दून पुलिस ने अंजाम तक पहुंचाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *