Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडहेल्थ

Corona का सामने आया डेल्टा प्लस वेरीयंट, स्वास्थ्य महकमे ने अधिकारियों को अलर्ट होने के दिए आदेश

प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। आदेश जारी करते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के लक्षणों से पीड़ित रोगियों की समय पर पहचान की जाए व निगरानी तंत्र और सुदृढ़ किया जाए। इसके साथ ही 26 जून को जारी आदेश के अनुसार कोविड जांच की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रोगियों के उपचार हेतु समस्त कोविड सेंटरों, चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए इसके साथ ही आम लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करते हुए उचित कार्रवाई की जाए जिससे राज्य में इस वेरिएंट से लोगों को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *