Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट उत्तराखंड में की गई याचिका दाखिल

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ख़िलाफ़ डेढ़ करोड़ रु के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देहरादून निवासी व्यक्ति सच्चिदानंद डबराल ने हाईकोर्ट उत्तराखंड में जनहित याचिका दायर की गई है। साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की गई है। वहीं भाजपा अध्यक्ष के ख़िलाफ़ दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने मदन कौशिक के खिलाफ दायर याचिका में कहा है कि साल 2010 में हरिद्वार विधायक रहते हुए विधायक निधि से 12 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

परंतु इन पुस्तकालयों का निर्माण आज तक भी नहीं किया गया हैं और डेढ़ करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। जिन स्थानों पर पुस्तकालय दर्शाए गए हैं, वहां पर बारातघर, निजी आवास, धर्मशालाएं आदि हैं। पुस्तकालयों के निर्माण में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस ) थी। RES के तत्कालीन इंजीनियर ने बिना अस्तित्व में आए ही इन पुस्तकालयों का निरीक्षण किया और तत्कालीन सीडीओ हरिद्वार ने डेढ़ करोड़ रु का पूरा भी भुगतान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *