Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडदेश

भारत सरकार ने निजी अस्पतालों में लगने वाली कोरोना वैक्सीन के दाम किए तय, covaxin होगी सबसे महंगी-1410 रुपय प्रति डोज़

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक कोविशील्ड का दाम 780 रुपये प्रति डोज़ होगा, जबकि कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज़ होगा। वहीं स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज़ तय किया गया है। सरकार वैक्सीन पर भी GST ले रही है। हर एक वैक्सीन के लिए 5℅ GST लिया जाएगा।  इसके साथ ही सारी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज लिया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 21 जून से राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मिलने लगेगी।राज्यों को मिलने वाली वैक्सीन की संख्या में प्रदेश की जनसंख्या और संक्रमण को आधार बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *