Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में Covid-19 छोड़कर सभी attachment किए समाप्त, सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडेय ने किए आदेश जारी

देहरादून– उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र संबद्ध कार्मिकों के संबंध में बड़ा आदेश जारी हुआ है। जिसके तहत अब चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एक जनपद से दूसरे जनपद में कोविड-19 पर लगे कार्मिकों को छोड़कर अपने मूल तैनाती स्थल से अन्यत्र सम्बद्ध तमाम चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। सचिव पंकज कुमार पांडे ने बक़ायदा इसके आदेश जारी किए है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में कई कर्मचारी अधिकारी अपनी मूल तैनाती को छोड़कर अटैच्मेंट लेकर अन्य स्थानो पर कार्य कर रहे है। जिसकी वजह से मूल स्थानो पर स्वास्थ्य व्यवस्था सम्भालने में विभाग को ख़ासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए ही यह आदेश जारी किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *