Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रखेंगे कल मौन व्रत, कोरोना काल में कांग्रेस को आए सदबुद्धि है व्रत का कारण

देहरादून — भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने व अपने बड़े नेताओं से सीख लेने के लिए मौन व्रत रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवी संस्थाये पीड़ितों के जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *