Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

देशभर में ब्लैक फ़ंगस मचा रहा है आतंक, अकेले उत्तराखंड में सामने आ चुके है अब तक 42 मामले

देश मे ब्लैक फंगस का कोहराम। महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 90 की मौत , राजस्थान में इसे महामारी घोषित किया गया राजस्थान में ब्लैक फंगस के 400 मरीज वही उत्तराखंड में भी इसका बड़ा खतरा है , आज (बुधवार ) शाम तक एम्स ऋषिकेश में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कुल 42 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिसमें से अब तक उपचार के दौरान एक महिला समेत कुल 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि ऋषिकेश निवासी एक 81 वर्षीया महिला को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। एम्स में अब तक आए कुल 42 मरीजों में से 39 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 21 लोगों की सर्जरी होनी बाकी है। कुल भर्ती मरीजों में 21 उत्तराखंड के और शेष 21 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन और मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। अब यहां चार संदिग्ध मरीज हैं। इन मरीजों में 62 वर्षीय व एक 63 वर्षीय पुरूष और 45 व 40 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के मरीज को एम्स ऋषिकेश रेफर करा दिया गया। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि मरीजों को पर्याप्त इलाज दिया जा रहा है। ब्लैक फंगस के मद्देनजर इंजेक्शन के लिए ऑर्डर दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *