Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों से माँगे गए आवेदन, अंग्रेज़ी में ख़ास पकड़ रखने वालों को मिलेगा मौक़ा

यदि आप सरकारी माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल, लेक्चरर या फिर सहायक अध्यापक हैं, आपकी अंग्रेजी अच्छी है और उम्र 55 साल से कम है तो आप अटल उत्कृष्ट स्कूलों में तैनाती के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों में तैनाती के लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में तैनाती के लिए सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों से आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के लेक्चरर से आवेदन मांगे हैं।इसी तरह विभिन्न विषयों के सहायक अध्यापक एलटी से आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आवेदनकर्ता अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन एवं संवाद में सक्षम हो। इसके साथ ही उनकी आयु एक मई 2021 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केवल मेल से भेजे गए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *