Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के चलते दहशत का माहौल, उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री से की 15 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की माँग

उत्तराखंड सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर चिंता जताई है। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड प्रदेश में 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। संघ का कहना है कि कड़े कदम उठाकर हम कई जानों को बचा सकते है। सचिवालय संघ पहले भी लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जता चुका है। वहीं सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सचिवालय में 35 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति तय करने के साथ ही ऑफ़िस का टाइम सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक करने की मांग कर चुका है।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव विमल जोशी ने सीएम को पत्र लिखकर पूरे राज्य में 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। जोशी ने कहा कि राज्य के हालात गंभीर हो गए हैं। कार्यालय में उपस्थिति 50 फीसदी करने और बाजारों के दोपहर तक खुलने के साथ ही कई इलाकों में कोविड कर्फ्यू लगाने के बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। आम जनमानस में महामारी का भय साफ दिख रहा है। जो लोग संक्रमित नहीं है वह अवसाद की स्थिति में आ रहे हैं। संघ ने स्थिति को काबू में करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग रखी है। साथ ही सचिवालय कर्मचारियों को शासकीय कार्य के लिए वर्क फ्राम होम की अनुमति दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *