मुख्य सचिव का कोरोना बीमारी के चलते हुआ निधन, 27 फ़रवरी को बिहार के CS नियुक्त किए गए थे अरुण कुमार सिंह
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आकर अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि इसी साल 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण सिंह 27 फरवरी को बिहार के मुख्य सचिव बने थे। मुख्य सचिव के निधन से अधिकारियों में शोक के लहर है। साथ ही राजनीतिक दलो और नेताओ ने सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।