बचीदा के निधन से शोक संतप्त भाजपा, कोरोना के चलते AIIMS में भर्ती थे पूर्व भाजपा अध्यक्ष बची सिंह रावत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने स्व. रावत को जनता के प्रति समर्पित जननेता बताया। स्व रावत उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष भी रहे और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया।