Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

हरिद्वार से लौटे अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अखिलेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पॉजिटिव पाए जाने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *