Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: राजधानी देहरादून नाइट कर्फ़्यू में सरकार ने दी थोड़ी राहत, नवरात्र, रमज़ान और विवाह समारोह को देखते हुए आधा घंटा पीछे किया गया समय

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, इन पवित्र दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों तथा रमजान पाक को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं। ये उन्हीं स्थानो के लिये है जहां पहले से रात्रि कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया है कि covid से सम्बंधित नियमों का पालन करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त ज़िलाअधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविद से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *